हुड्डा-सैलजा नहीं, सोनिया-राहुल का नेतृत्व मजबूत करेंगे अशोक तंवर ! हमें जिसने जितना सहयोग दिया हम भी उतना ही करेंगे-अशोक तंवर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस के नेता एकजुटता के कितने भी दावे करें लेकिन गाहे बगाहे नाराजगी और गुटबाजी सामने आ ही जाती है। दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस के नेता एकजुटता के कितने भी दावे करें लेकिन गाहे बगाहे नाराजगी और गुटबाजी सामने आ ही जाती है। दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष ने धन्यवाद सम्मेलन किया और उसके जरिये राहुल गांधी और सोनिया गांधी का धन्यवाद किया। कि उन्हें पांच सालों तक प्रदेश में नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी मिली।


अशोक तंवर से पहले वहां मौजूद नेताओं ने अशोक तंवर के पक्ष में भाषण भी दिये और हुड्डा सैलजा नेतृत्व के प्रति नाराजगी भी जाहिर की, हालांकि नाम किसी का नहीं लिया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए अशोक तंवर ने साफ किया हमने पांच साल तक प्रदेश में संगठन चलाया और सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे लेकिन दूसरे कई नेताओं ने वैसा साथ नहीं दिया जैसा देना चाहिए था। अशोक तंवर ने कहा कि हमें जिसने जितना साथ दिया हम भी उतना ही देंगे।

congress
दरअसल ये जवाब अशोक तंवर ने तब दिया जब उनसे पूछा गया कि नए नेतृत्व के अधिकारी ने आपसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन आपने जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं अशोक तंवर ने ये भी साफ कहा कि वो कांग्रेस के लिए लड़ते रहेंगे और सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करेंगे यानी संकेत साफ है कि वो हुड्डा सैलजा नेतृत्व का साथ मजबूती के साथ नहीं देंगे।


अब सवाल ये था कि टिकट बंटवारे में उनके समर्थकों को जगह मिलेगी। अशोक तंवर ने कहा कि पांच साल तक इन लोगों ने मेहनत की है। उम्मीद है कि हाईकमान इनके मेहनत की इनके हितों का ख्याल रखकर टिकट बंटवारा करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *