ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस से अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। काफी समय से सभी को अशोक तंवर के अगले कदम का इंतजार था, जो कि आज पूरा भी हो गया है। बता दें कि अशोक तंवर ने मुलाना जिले के गांव साहा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है।
अशोक तंवर ने अपने भाषण के दौरान भाजपा को पूरे तरीके से अपना समर्थन देने की बात नहीं कही, लेकिन वहां भाजपा उम्मीदवार राजबीर बराड़ा से मिलकर ये भी कहा कि उनके कार्यकर्ता जिसे चाहते हैं, उसी को उन्होंने अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही अशोक तंवर ने ये भी कही कि सिर्फ इसी सीट पर ही नहीं, बल्कि सभी 90 सीटों पर वे ऐसा कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बेटे हैं और उनके अध्यक्ष पद से हटने के बाद ही अशोक तंवर को कांग्रेस अध्यक्ष पद मिला था।

