अशोक तंवर ने जेजेपी के बाद इनेलो में जताई आस्था, पढ़िए..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा से पहले बड़े समीकरण होते दिख रहे हैं, अशोक तंवर ने आज दुष्यंत चौटाला के साथ दिल्ली में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा से पहले बड़े समीकरण होते दिख रहे हैं, अशोक तंवर ने आज दुष्यंत चौटाला के साथ दिल्ली में प्रेसवार्ता कर जेजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया। जिसके बाद अभय चौटाला अशोक तंवर से मिलने के लिेए उनके सिरसा निवास पर पहुंचे। इस दौरान अशोक तंवर ने बड़ी घोषणा करते हुए ऐलानाबाद से अभय चौटाला को समर्थन दिया है।

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। तंवर ने कहा कि जहां- जहां इनेलो के मजबूत उम्मीदवार होंगे वहां, उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने जजपा के जितायु उम्मीदवार को भी समर्थन देने का फैसला लिया है। तंवर ने कहा कि संघर्ष में साथ देने वाले कांग्रेस उम्मीदवार की भी मदद करेंगे। इस पर अभय चौटाला ने अशोक तंवर का आभार जताया और 19 अक्टूबर को इनेलो की होने जा रही जनसभा के लिए भी अभय ने तंवर को निमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *