अशोक तंवर ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को दिया समर्थन, कही ये बड़ी बात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आज दुष्यंत चौटाला और अशोक तंवर की एक सांझा प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें अशोक तंवर ने अपने हजारों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आज दुष्यंत चौटाला और अशोक तंवर की एक सांझा प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें अशोक तंवर ने अपने हजारों समर्थकों सहित दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को समर्थम देने का ऐलान किया।

इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि मेरी पार्टी लीडरशीप से कोई लड़ाई नहीं है और न ही किसी से कोई बैर। लेकिन कुछ बीमारियां हैं, जिनका इलाज करना बेहद जरूरी है। लोगों ने विचार- विमर्श करके ये काम किया है। उन्होंने कहा कि जितनी पनडुब्बी भारतीय नौसेना के पास है, उससे ज्यादा मेरे पास, हम नीचे नीचे से साफ करेंगे, जमीन पर लैंडमाइन बिछे हुए हैं, हम आगाह कर रहे हैं, लेकिन वो नही मान रहे हैं।

jjjp

अशोक तंवर ने कहा कि जिन्होंने हरियाणा को जलाया और प्रदेश का नुकसान किया, उनसे 21 तारीख तक लड़ेंगे और सबक सिखाने का काम करेंगे और यह लड़ाई केवल हरियाणा चुनाव तक नहीं रहेगी आगे भी जारी रहेगी।

तंवर ने कहा कि दुष्यत चौटाला ने फोन कर आशीर्वाद मांगा और जहां यह बेहतर हैं, हम इनका साथ देंगे। जिन लोगों ने 5 साल तक मेहनत की, उन्हें ऐसे नहीं छोड़ेंगे। किसी को धक्के से कोई समर्थन नही दिया, जो मांगेगा उसको देंगे, आज के बाद कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई लडेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक झूठा प्रचार हो रहा है, हम इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे औऱ दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए 36 बिरादरी को साथ देना चाहिए, मेरा पूर्ण समर्थन जेजेपी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *