ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कुछ ही दिन पहले अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, अब वे अपने मनपसंद नेताओं से मिलकर उन्हें विधानसभा चुनाव के चलते समर्थन देते नजर आ रहे हैं। गत दिवस अशोक तंवर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के बेटे आदित्य धनखड़ से मिलने पहुंचे थे।
तंवर ने आदित्य से 10 मिनट तक मुलाकात की और इस दौरान आदित्य को मिठाई भी खिलाई। चर्चा है कि वो आदित्य के समर्थन के लिए ही आए थे। आशोक तंवर ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे दो दिन बाद कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
दरअसल, अशोक तंंवर ने इशारों में ये साफ कह दिया कि वो बादली में कांग्रेस के खिलाफ काम करेंगे। आदित्य धनखड़ ने मुलाकात करने के बाद तंवर बादली चले गए। बाद में वे झज्जर पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राकेश के भाई और जेजेपी उम्मीदवार नसीब मातनहेल से भी मुलाकात की। यहां तंवर ने किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की। अशोक तंवर अब कांग्रेस के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं, ये देखना होगा।


