अशोक खेमका को फिर मिली ईमानदारी की सजा: 51वां तबादला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका का फिर से तबादला कर दिया गया है। यह उनका 51वां ट्रांसफर है। सरकार ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका का फिर से तबादला कर दिया गया है। यह उनका 51वां ट्रांसफर है। सरकार ने इस बार उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हटाकर खेल एवं युवा मामले विभाग का प्रधान सचिव बना दिया है। इस पर खेमका ने कहा कि अब तो उनको लगता है कि जैसे भेजा फ्राई हो गया है।

ashok khemka twitter

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘उनका यह ट्रांसफर एक क्रैश लैंडिंग की तरह है क्योंकि उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में काफी कुछ प्लानिंग कर रखी थी कि अचानक तबादले की खबर आ गई।’

ashok khemka

इस के इलावा उन्होंने यह भी लिखा कि अवतरण एक बार फिर धमाकेदार रहा। निहित स्वार्थ जीत गए। नए जोश और ऊर्जा के साथ नई शुरूआत करूंगा। खेमका सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नशा मुक्ति केंद्रों में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले थे। मगर, इसके पहले ही उन्हें विभाग से हटा दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *