प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड: गुरुग्राम जिला अदालत ने कंडक्टर अशोक को दी जमानत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  गुड़गांव कोर्ट में सीबीआई ने कंडक्‍टर अशोक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विरोध किया | अदालत के आदेश के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  गुड़गांव कोर्ट में सीबीआई ने कंडक्‍टर अशोक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विरोध किया | अदालत के आदेश के बाद कंडक्‍टर अशोक तीन महीने बाद जेल से बाहर आएगा |रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को मंगलवार को गुरुग्राम जिला अदालत ने जमानत दे दी | कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर अशोक कुमार को जमानत दी |

आरोपी अशोक के वकील मोहित वर्मा ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को फंसाया जा रहा है | वर्मा ने कहा, कुमार के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ | उनकी जांच की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सीबीआई इस मामले में रेयान स्कूल के एक छात्र को गिरफ्तार कर चुकी है |

इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट को सीसीटीवी फुटेज सहित अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी | जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा था कि अपराध में कुमार की भूमिका का अब तक पता नहीं चला है लेकिन उन्हें क्लीन चिट देने पर फैसला वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है |

 



			
							

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *