प्रद्युमन हत्याकांड : आरूषि-हेमराज के बाद NCR की तीसरी अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नोएडा के आरूषि-हेमराज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नोएडा के आरूषि-हेमराज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है कि आखिर आरूषि और हेमराज की हत्या किसने की। हालांकि आरोप आरूषि के माता-पिता पर लगा। अब गुरूग्राम के रेयान स्कूल में हुए छात्र प्रद्युमन की हत्या मामला भी आरूषि-हेमराज मर्डर मिस्ट्री की तरह उलझती जा रही है। दरअसल, प्रद्युमन हत्याकांड में गिरफ्तार बस कंडक्टर अशोक कुमार ने बयान देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। अशोक कोर्ट के सामने अपने बयान से मुकर गया। साथ ही जज के सामने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया।

अशोक ने यह भी दावा किया है कि उसे गुनाह कबूल करने के लिए 25 लाख रूपये ऑफर दिए गए थे। लेकिन उसने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है जिसने उसे रूपये की पेशकश की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान भी अशोक ने आरोप लगाया था कि उसे पुलिस जबरदस्ती फंसा रही है, जबकि उसने प्रद्युमन की हत्या नहीं की है। वहीं अशोक की भाभी ने भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी पिटाई करके जबरदस्ती गुनाह कबूल करवाया है। जबकि अशोक के वकील का भी कुछ इसी तरह का कहना है। वकील की मानें तो अशोक को नशे का इंजेक्शन देकर बयान देने के लिए मजबूर किया गया है।

आपको बता दें कि प्रद्युमन की हत्या दिन ब दिन उलझती जा रही है। 8 सितंबर को रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए इस हत्या का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब उसने भी अपना बयान बदल दिया है। पुलिस कह रही है कि अशोक ने ही उसकी हत्या की थी, लेकिन आज तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर प्रद्युमन की हत्या कैसे की गई। उधर स्कूल मैनेजमेंट की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। सरकार के लाख दावों के बावजूद पुलिस अभी तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं कर सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *