ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो पार्टी में 40 साल से ज्यादा का सफर तय करने वाले इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा अब कौनसी पार्टी का दामन थामेंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अरोड़ा ने भी ये साफ नहीं किया है कि विधामसभा चुनाव से पहले वो किस दल में जाएंगे। पांच दिन पहले इनेलो को अलविदा कह चुके अरोड़ा ने अपने पत्ते उजागर नहीं किए हैं। हालांकि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओंं ने इसका फैसला उन्हीं पर छोड़ा है।
अटकलें-
अशोक अरोड़ा के पास बीजेपी और कांग्रेस दो विकल्प हैं, इनमें से वो किसी भी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। चर्चा ये भी है कि शनिवार को यानि की आज अशोक अरोड़ा कांग्रेस से जुड़ जाएंगे। वहीं, राजनीतिक गलियारों में अशोक अरोड़ा के अगले कदम पर सभी राजनेताओं की भी उत्सुकता बरकरार है। हर कोई जानना चाहता है कि सालों पुराना इनेलो का साथ छोड़कर अरोड़ा किस दल को अपनाएंगे।
बताया ये भी जा रहा है कि इनेलो से बीजेपी में गए कई सीनियर नेताओं से भी अशोक अरोड़ा ने संपर्क किया था। ज्यादा संभावनाएं अरोड़ा की कांग्रेस ज्वाइन करने की हैं, लेकिन अब सामने ये आ रहा है कि अरोड़ा कांग्रेस में जाने का मन पक्का कर चुके हैं और जल्द ही इसकी औपचारिक तौर पर भी पुष्टी की जाएगी। वे सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा से भी मिले थे। सोनिया गांधी की मौजूदगी में अरोड़ा को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराने की तैयारी है। अरोड़ा दो दिन से बीमार चल रहे थे, इस वजह से देरी हुई हो। अशोक अरोड़ा को पार्टी में बड़ा पद दिया जाएगा क्योंकि वे हरियाणा में एक बड़ा पंजाबी चेहरा हैं।


