ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर से आशा वर्कर अपने हकों के लिए सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आएंगी। आशा वर्कर अपनी मानी गई मांगों का नोटिफिकेशन जारी कराने के लिए अब 16 जुलाई को करनाल में महापड़ाव डालेंगी।
आशा वर्कर की जिला प्रधान सुनीता के अलावा निर्मला ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाए हुए है। इसीलिए सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर उनके हितों से कुठाराघात कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सुनीता ने कहा कि सरकार और आशा वर्करों के बीच पांच बार बातचीत हो चुकी है। इस दौरान सरकार ने उनकी कई मांगों को मानने की बात कही थी, लेकिन अब तक सरकार ने मानी गई मांगों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसलिए अब मजबूरी में आशा वर्करों को फिर से सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

