Online Desk: भारतीय राजनीति में थप्पड़ का विशेष महत्व है या फिर ऐसा कहा जाए कि थप्पड़ और राजनीति एक दुसरे से जुड़े हुए हैं । आपको बता दें कि ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि पहले तो नेता जुबान से बड़बोले थे लेकिन आज कल हमारे चुने हुए नेता हाथापाई पर उतर आये हैं।
दरअसल, मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है। जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ हार पर मंथन करने गये थे लेकिन इस बैठक से पहले ही कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और महिला कांस्टेबल के बीच हाथापाई हो गई।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने हिमाचल चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर बैठक बुलाई थी और जिस समय राहुल गाँधी जी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो विधायक आशा कुमारी ने भी मुख्यालय में घुसने की कोशिश कर रही थी लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कांस्टेबल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जवाब में आशा कुमारी ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया लेकिन तुरंत ही महिला कांस्टेबल ने इसका जवाब देते हुए थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया।
इसके बाद पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए आशा कुमारी ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने बदतमीजी की और मुझे धक्का मारा और मुझे गाली दी| उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मी को धैर्य रखना चाहिए था इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं उनकी माँ कि उम्र कि हूँ और मैं यह जानती हूँ कि मुझे गुस्सा नही करना चाहिए था इसके लिए मैं माफ़ी मांगती हूँ |
आपको बता दें कि इस से पहले भी भारतीय राजनीति में नेताओं को ऐसे ही थप्पड़ लगने के मामले सामने आये है चाहे वह अरविंद केजरीवाल,शरद पवार, या पी.चिदंबरम हो।
ये सब देखकर ऐसा लगता है कि नेता अपना कर्तव्य ही भूल गए हैं शायद नेताओं में हार को स्वीकार करने की सहनशीलता नही रही या फिर ऐसा कहें कि जनता का विश्वास नेताओं से खत्म हो रहा है, जो भी हो इस थप्पड़ कि गूँज उन नेताओं के कानों तक पहुंच गई होगी जो पुलिस और जनता को अपने हाथों कि कठपुतली समझते हैं और रौब झाड़ते है।
फ़िलहाल इस मामले पर महिला कांस्टेबल राजवंती के बयान पर कांग्रेस नेता आशा कुमारी के खिलाफ शिमला थाना में IPC कि धारा 353 और 332 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


