असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, RSS मेरी हत्या कराना चाहता है, मैं डरता नहीं हूं !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है।

RSS मेरी हत्या कराना चाहता है

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, RSS मेरी हत्या कराना चाहता है, मैं देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार हूं, मैं अपने शहर में अकेले घूमता हूं, मैं तारीख भी बताता हूं, आओ और मुझे मारो,मैं किसी से भी डरता नहीं हूं।

बीजेपी सांसद ने दिया था विवादित बयान

बतादें AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ये बयान बीजेपी सांसद के उस बयान के बाद दिया है, जब बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने ओवैसी को धमकी भरे लहजे में कहा था, कि, मैं असदुद्दीन ओवैसी तुमको चेतावनी देता हूं कि मैं क्रेन से उलटा लटकाकर तुम्हारी दाढ़ी काटूंगा।

बतादें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं जिसके बाद बीजेपी सांसद ने ये बयान दिया जिसके जवाब में ओवैसी ने अपनी हत्या की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *