असदुद्दीन ओवैसी ने शुरू की “हलवा” सियासत, बीजेपी पर साधा निशाना, ओवैसी बने लाल मिर्च !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: देश में अब हलवा पर सियासत शुुरू होगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था, आज तक तो हम सिर्फ ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: देश में अब हलवा पर सियासत शुुरू होगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था, आज तक तो हम सिर्फ ये ही सोचते थे किहलवा खाने की चीज है, लेकिन एआईएमआईएम  प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बता दिया कि, हलवा पर भी सियासत की जा सकती है।

हलवा सेरेमनी पर बोला हमला 

इसअसल मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला पूर्ण बजट 1 फरवरी को शुरू होने वाला है। जिसको लेकर कुछ दिन पहले हलवा सेरेमनी के साथ-साथ बजट छपने की प्रक्रिया शुरू की गई, इस दौरान वित्त मंत्रालय के दफ्तर में हलवा सेरेमनी की प्रक्रिया हुई। इस सेरेमनी में वित्त मंत्री ने हलवे की पूजा कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हलवे को वहा मौजूद सभी लोगों को परोसा गया था।जिसपर असदुद्दीन ओवैसी तंज कसा।

हलवा अरबी शब्द है ?

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी उन्हें हलवा समझने की भूल करती है, ओवैसी ने कहा कि हलवा तो अरबी शब्द है। पूरी प्रक्रिया पर तंज कसते हुए असदुद्दीन ने कहा कि, हलवा एक अरबी शब्द है और वित्त मंत्री इस हलवे की पूजा कर रही है, क्या अब बीजेपी अरबी हो गई हैं। अब क्या बीजेपी इसका भी नाम बदलेगी।

मैं लाल मिर्ची हूं

वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है बीजेपी मुझे समझती है कि मैं हलवा हूं,लेकिन मैं तो लाल मिर्ची हूं। इस दौरान ओवैसी ने बीजेपी और अमित शाह को CAA, NRC सहित कई मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *