WorldCup 2024: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

T-20 World cup : पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. दरअसल, यूएसए ने शुक्रवार को आयरलैंड…

T-20 World cup : पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. दरअसल, यूएसए ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण को पार करने के साथ ही पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. 
हालांकि, पाकिस्तान टीम का अभी टूर्नामेंट में एक मैच बाकी है, लेकिन अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अमेरिकी टीम 5 अंकों के साथ ‘सुपर 8’ में प्रवेश कर गई है. मेज़बान देश ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे, जबकि भारत से हार गया था। आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद उन्हें ‘सुपर 8’ का टिकट मिल गया.

जहां तक ​​पाकिस्तान की बात है तो उसे अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले अमेरिकी टीम ने सभी को चौंकाते हुए पाकिस्तान को ‘सुपर ओवर’ में हरा दिया था. इसके अलावा वह भारत के खिलाफ एक कम स्कोर वाले मैच में भी हार गए थे. पाकिस्तान की टीम कनाडा के खिलाफ अपना तीसरा मैच जीतने में कामयाब रही. पाकिस्तान को बड़ा झटका तब लगा जब अमेरिका 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. 

मौजूदा स्थिति यह है कि अगर वह अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो प्वाइंट टेबल में उसके सिर्फ 4 अंक ही बचेंगे. ऐसे में वह ‘सुपर 8’ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएंगें. टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होने से फैंस काफी निराश हैं. इसके साथ ही कुछ क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान टीम का मजाक भी उड़ा रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *