Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान! आज से शुरू करेंगे AAP का चुनाव प्रचार

Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Chunav 2025) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) युद्धस्तर पर काम कर रही है. आम आदमी पार्टी(AAP) …

Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Chunav 2025) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) युद्धस्तर पर काम कर रही है. आम आदमी पार्टी(AAP)  चुनाव से पहले एक नया अभियान शुरू करने जा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Chunav 2025) के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. चुनाव अभियान की शुरुआत करने के अलावा वह दिल्ली भर में मुफ्त रेवड़ी के बारे में भी चर्चा करेंगे.

दरअसल, बीजेपी (BJP) लंबे समय से दिल्ली में आप सरकार की मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली-पानी और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त योजना बताकर प्रचार-प्रसार में लगी हुई है. बीजेपी आम आदमी पार्टी को ‘रेवाड़ी संस्कृति’ से जोड़कर हमला कर रही है. अब अरविंद केजरीवाल रेवाड़ी पर चर्चा के दौरान बीजेपी के इन सवालों का जवाब देंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Chunav 2025) के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया. विधायकों के खिलाफ जनता के गुस्से को देखते हुए तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस और बीजेपी से हाल ही में ‘आप’ में शामिल हुए छह नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *