अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान अज्ञात शख्स ने जड़ा थप्पड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक अनजान शख्स ने थप्पड़ मार दिया | आपको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक अनजान शख्स ने थप्पड़ मार दिया | आपको बता दे जब मोती नगर के पास केजरीवाल रोड शो कर रहे थे तभी अचानक एक व्यक्ति ने केजरीवाल की जीप पर चढ़कर थपड़ मार दिया | जिसके बाद गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शख्स की पिटाई करनी शुरू कर दी |

आपको बता दे थपड़ मारने वाले का नाम सुरेश बताया जा रहा है जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है | बता दे अरविंद केजरीवाल पर इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई | इससे पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके हैं | पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी रोड शो के दौरान उन पर स्याही फेकी गई थी | एक बार जनसभा को संबोधित करने के दौरान केजरीवाल पर जूता भी फेंका गया था |

Watch Video

https://youtu.be/pEMVZqZ3xhY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *