ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण इसका सारा धुआं दिल्ली में जा रहा है। जिस कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली नमी उसमें मिलकर राजधानी का दम घोट रही है। स्मॉग के मामले में दिल्ली की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जिस कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब के अपने समकक्षों के साथ बैठक की अपील की है।
इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरा दफ्तर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री से वक्त लेने की लगातार कोशिश कर रहा है ताकि उन दोनों से मेरी मुलाकात हो सकें।
इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट पर जवाव देते हुए कहा कि मै केजरीवाल की पराली जलाने और प्रदूषण पर आपकी चिंता समझ सकता हुँ लेकिन इस समस्या का हल सिर्फ केंद्र निकाल सकता है क्योकि इसका असर भी देशभर पर है। इसके लिए केंद्र सरकार को किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए मुआवजे देना चाहिए।
फिर केजरीवाल ने लिखा मैं आपकी बात से सहमत हूं कि केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए लेकिन मुझे कुछ वक़्त दीजिए ताकि हम लोग विचार कर केंद्र के सामने एक योजना रख सकें. दिल्ली का दम घुट रहा है।



