ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली की हालत एक बार फिर से हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि 9 अगस्त से अरूण जेटली को AIIMS में भर्ती किया गया था जहां पर उनको लाईफ स्पोर्ट सिस्टम में रखा गया है। इससे पहले अरूण जेटली को वेंटिलेटर में रखा गया था।
अरूण जेटली की सेहत का हाल चाल पुछने के लिए कई बड़े बड़े नेता अस्पताल पहुंच रहे है। गौरतलब है कि एम्स प्रबंधन ने भी जेटली का मेडिकल बुलेटिन जारी करना बंद कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत नाजूक बताई जा रही है।

