राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन बिल पास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:लोकसभा से भी अब जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन को मंजूरी मिल गई है। लोकसभा में बिल को पास कर दिया गया है। लोकसभा में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:लोकसभा से भी अब जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन को मंजूरी मिल गई है। लोकसभा में बिल को पास कर दिया गया है। लोकसभा में बिल के पक्ष में 370 वोट पड़े और विपक्ष में 70 वोट पड़े। इसमें समाजवादी पार्टी ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट कर दिया।

बता दें गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन बिल पेश किया था, जिसके बाद कांग्रेस के नेता अधीर सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आप पीओके के बारे में सोच रहे हैं। आपने सभी नियमों का उल्लंघन किया और एक राज्य को रातों रात केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया।

वहीं, लोकसभा में अमित शाह और अधीर रंजन के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर और पीओके के लिए जान भी दे देंगे। वहीं, लोकसभा में नंबर को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वहां भी यह बिल आसानी से पास हो जाएगा। लोकसभा में मंगलवार को सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक लाए जाने के मद्देनजर कांग्रेस ने सदन के अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर उपस्थित रहने को कहा था।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने, जम्मू कश्मीर को विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र और लद्दाख को बिना विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो साहसिक एवं जोखिम भरे संकल्पों एवं दो संबंधित विधेयकों को सोमवार को राज्यसभा की मंजूरी मिल गई थी। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित करने के लिए उच्च सदन में हुए मत विभाजन में संबंधित प्रस्ताव 61 के मुकाबले 125 मतों से मंजूरी दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *