लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार अर्शी खान ने कुछ समय पहले अपनी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
जिस कारण जालंधर के एक वकील ने उस पर केस दर्ज कर दिया था। पर अर्शी इस केस की सुनवाई पर नहीं गई तो उसके खिलाफ अब अरेंस्ट वारंट जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि अर्शी खान को बिग बॉस के घर से अरेस्ट करने को कहा गया है। फिलहाल ये कहा जा रहा है कि अर्शी के वकील ने कोर्ट से 15 जनवरी 2018 तक का स्टे ऑर्डर ले लिया है।
पर कोर्ट ने इस अरेस्ट वारंट को रद्द नही किया। क्योकि अर्शी इस समय बिग बॉस के घर में है। अर्शी के घर से बाहर आ जाने के बाद ही उस पर कारवाई की जाएगी।



