आखिर अरशद वारसी ने क्यों कहा Bigg Boss शो को डाउन मार्केट?

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो बिग बॉस पर एक्टर अरशद वारसी ने जोरदार हमला बोला है। अरशद ने शो को डाउन मार्केट करार दिया…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो बिग बॉस पर एक्टर अरशद वारसी ने जोरदार हमला बोला है। अरशद ने शो को डाउन मार्केट करार दिया है। अरशद बिग बॉस के पहले सीजन को 2006 में होस्ट कर चुके हैं और अब उन्होंने इसके फार्मेट पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। पत्रकारों के बातचीत करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस 11 के एक भी एपीसोड को नहीं देखा है। लेकिन जिस तरह की बातें शो के बारे में की जा रही है, उससे साफ पता चलता है कि रेटिंग के लिए उन चीजों को किया जा रहा है जिसकी कोई जरूरत नहीं है।

अरशद वारसी ने शो के निर्माताओं को बिजनेसमैन तक कह डाला। कहा कि अभी भारतीय टेलीविजन के दर्शक मैच्योर नहीं हुए हैं। अगर उनके टेस्ट में बदलाव आएगा तो बिग बॉस शो का कॉन्सेप्ट भी बदल जाएगा। अगर दर्शक घर में समझदार लोगों को देखना पसंद करेंगे तो निर्मात भी वैसे ही लोगों को घर में रखने को मजबूर हो जाएंगे। अरशद ने कहा कि ब्रिटेन के शो ‘बिग ब्रदर’ को लोगों की मानसिकता समझने के लिए बनाया गया था, लेकिन जब इसी तर्ज पर भारत में ‘बिग बॉस’ को बनाया गया, लेकिन हर सीजन में मजा किरकिरा होता चला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *