ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मेरठ रोड पर नगला चौक के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव कालरम आए कुसम पाल नाम के फौजी को कार ने कुचला हादसे में कुसम पाल की मौके पर मौत हो गई।
कुसम पाल उत्तराखंड में डियूटी पर तैनात थे। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब कुसम पाल बाइक पर सवार होकर किसी घरेलू काम से मेरठ रोड से गुजर रहा थे। तभी अचानक उसे किसी कार ने कुचल दिया। जिस कारन उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों व्रिव जनों ने उचित कार्रवाई के साथ कुसम पाल को शहीद के दर्जे के साथ मान सामान के साथ उसके संस्कार की मांग की है।

