ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से देश के जवानों ने अपनी वीरता का सबूत दिया। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी में चार दिन तक फंसे ट्रक ड्राइवरों को सही सलामत बाहर निकाला।
बता दें कि जोजिला में हुई बर्फबारी के कारण वहां पर लोग बर्फ में फंस गए थे जिसके बाद उनको जवानों ने बर्फ से बाहर निकाल दिया। फौज का कहना है कि दोनों ही ड्राइवरों की पहचान शमशेर सिंह और अजीत सिंह के नाम से हुई है। दोनों ही उधमपुर के रहने वाले है।


