Army ने Encounter में एक आतंकवादी को मार गिराया

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दक्षिणी कश्मीर के कुलमाग के बेहीबाग में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। ताजा जानकारी मिलने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दक्षिणी कश्मीर के कुलमाग के बेहीबाग में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। ताजा जानकारी मिलने तक आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात पंथा चौक पर आतंकी हमला किया गया। जिसमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथा चौक इलाके में शुक्रवार की रात आतंकवादियों ने एक पुलिस बस पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जीवान शहर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन को निशाना बनाया। जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी इस घटना के बाद फरार हो गए और उनकी धरपकड़ के लिए व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने एक जवान के शहीद और तीन अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *