ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सेना प्रमुख बिपिन रावत आज अपने पद से रिटायर हो गए हैं इस दौरान बिपिन रावत ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बिपिन रावत ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। वहीं सेना प्रमुख ने सभी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं।
बतादें बिपिन रावत अब 1 जनवरी से CDS का कार्यभार संभालेंगे उन्हें कल ही ये पद दिया गया है। बिपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 में सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था और उनकी जगह पर मनोज मुकुंद को नया सेना प्रमुख बनाया जाएगा।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को कल एक और नई जिम्मेदारी दी गई है। बतादें बिपिन रावत को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS के पद से नवाजा गया है।
CDS का पद 4 स्टार रैंक का होता है
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस का पद 4 स्टार रैंक का होता है। बताया जाता है कि चीफ ऑफ डिफेंस का पद मिलने के बाद अफसर तीनों सेनाओं का प्रमुख बन जाता है। बतादें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से इस पद की घोषणा की थी। चीफ ऑफ डिफेंस थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच में तालमेल सुनिश्चित करता है।
अभी फिलहाल इन देशों में है CDS पद
वर्तमान में श्रीलंका, इटली, फ्रांस, और यूनाइटेड किंगडम, जैसे 10 देशों में CDS थे लेकिन अब भारत का नाम भी इसमें जुड़ गया है।
1999 में आया था CDS पद का ख्याल
1999 में हुए करगिल युद्ध के बाद ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की समीक्षा में पाया गया कि करगिल युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद ख्याल आया की अगर देश में CDS होता तो नुकसान कम होता। जिसके बाद ये सुझाव दिया कि देश में CDS होना चाहिए।


