ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की आगामी फिल्म अर्जुन पटियाला की शूटिंग शुरू हो गई है।
जानकारी अनुसार इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में भी शुरू होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया।
इसमें वो एक पुलिस वाले के अवतार में नजर आ रहे है। जबकि कृति सेनन फिल्म में पत्रकार का रोल अदा करेंगी।
कृति सेनन ने भी सोशल अकाउंट पर वरूण शर्मा के साथ तस्वीरों को शेयर किया।
बता दें कि य़े फिल्म 13 सितबंर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार दिलजीत और कृति एक साथ नजर आने वाले है।




