ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरु कर दी है | जिसके तहत इनेलो भी अब कार्यकर्ताओं में जोश भरती नजर आ रही है | रादौर पहुंचे इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये हैं | यहां अर्जुन चौटाला ने बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा | उन्होने कहा कि, बीजेपी के अबतक के कामों से नाखुश प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आईना दिखाने का काम करेगी |
लोकसभा और विधानसभा के मुद्दे अलग अलग होते है, ऐसे में सत्ता में दुबारा वापसी का जो ख्वाब बीजेपी हरियाणा में देख रही है उसे जनता तोड़ने का कमा करेगी | वहीं हरियाणा में विपक्षी पार्टियों की ओर से महागठबंधन बनाये जाने के सवाल पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि, ये अभी तक महज चर्चाओं में है, लेकिन जब तक लिखित में कोई बात नहीं बनती तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। वही उन्होंने कहा की 28 जून को उन्होने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, जिनके सामने प्रदेश के युवाओं की कुछ मांगों को रखा जायेगा |
Watch Video
