Aaj ka rashifal: कुंभ-सिंह राशि वाले लेनदेन में सावधान रहें, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष(Aries Horoscope)- घर परिवार के लोगों से सहज संवाद बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों में उतावले न हों. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें. गरिमा…

मेष(Aries Horoscope)- घर परिवार के लोगों से सहज संवाद बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों में उतावले न हों. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें. गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे. संवेदनशीलता बनी रहेगी. उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. भवन वाहन की प्राप्ति होगी. भावनात्मक विषयों में सामंजस्य रखेंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- व्यक्तिगत संबंधों को भुनाने का प्रयास रहेगा. वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. सहकारिता में मजबूती रहेगी. बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा.कम दूरी की यात्रा संभव है. जोखिम उठाने से बचें. प्रदर्शन बेहतर रहेगा. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे. आलस्य छोड़ें. विनम्र रहें.

मिथुन(Gemini Horoscope)- धन संपत्ति से संबंधित प्रयास बेहतर बनेंगे. वाणी व्यवहार संतुलित रखेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. सम्मान में वृद्धि होगी. सुखद सूचना मिल सकती है. अतिथि का आदर सत्कार करेंगे.वचन निभाने में आगे रहेंगे. हर्ष आनंद का वातावरण बना रहेगा. रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)- आधुनिक ढंग से सोचने पर जोर होगा. रचनात्मक प्रयासों को बनाए रखेंगे. भावनात्मक चर्चा संवाद को बढ़ावा देंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं. करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे. दाम्पत्य जीवन को बल मिलेगा. दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी.

सिंह(Leo Horoscope)- खर्च पर अंकुश बनाए रखें. न्यायिक मामलों की अनदेखी से बचें. रिश्तों में धैर्य बढ़ाएं. सूची बनाकर कार्य करेंगे. परिचितों का समर्थन पाएंगे. खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी. संकोच बना रहेगा.

कन्या(Virgo Horoscope)- आर्थिक मामलों में सहयोग की भावना बनी रहेगी. विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. साख प्रभाव बढ़त पर बने रहेंगे. अपनों से सामंजस्य रखेंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे.कामकाजी अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. वाणिज्यिक विषयों में रुचि दिखाएंगे. संकोच दूर होगा.

तुला(Libra Horoscope)- सत्ता से बेहतर संबंध बनाए रखेंगे. शासन प्रशासन के मामले पक्ष में बनेंगे. आर्थिक समृद्धि बढ़त पर रहेगी. प्रबंधन संवार पाएगा. तेजी से मामले हल करेंगे. सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सहयोग की भावना बढ़ाएं. जिम्मेदारों और वरिष्ठों से बना कर चलेंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भाग्य में वृद्धि बनी रहेगी. पेशेवर मामलों को तेजी से पूरा करेंगे. करियर व्यापार में हितलाभ सकारात्मक बने रहेंगे. प्रबंधकीय कार्यां में आगे रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. साख सम्मान का भाव रहेगा. धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे. अवरोध दूर होंगे. स्वास्थ्य सुधार पाएगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- सूझबूझ और सतर्कता से आगे बढ़ने की कोशिश रखें. शोधपरक गतिविधियों में ध्यान रहेगा. अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी. आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. तैयारी से कार्य करेंगे स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. लापरवाही से बचें. व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में स्पष्ट रहें.

मकर (Capricorn  Horoscope)- साझा प्रयासों में लाभ बना रहेगा. सफलता की नई राहें बनेंगी. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. करियर व्यापार संवरेगा. नेतृत्व क्षमता में बेहतर रहेगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. टीम भावना बनाए रखेंगे.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- मेहनत से परिणाम साधेंगे. कामकाज में निरंतरता बनाए रहेंगे. नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कार्यगति अपेक्षानुरूप रहेगी. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. जरूरी कार्य समय से करेंगे. कर्मठता व प्रबंधन का सम्मान करेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. सेवाभावना बल पाएगी.

मीन(Pisces Horoscope)- सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी. प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में गति बनाए रखेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं. नवीन विषयों में रुचि रहेगी. लाभ बढ़त पर रहेगा. आपसी विश्वास से आगे बढ़ेंगे. कामकाजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे. सकारात्मक बदलाव बनेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *