हरियाणा में HTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में HTET (हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में HTET (हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि बोर्ड की ओर से HTET परीक्षा 16 या 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर है।

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। वहीं, जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो http://www.bseh.org.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि HTET लेवल-1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया है, जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवेदन करेंगे। वहीं लेवल-2 में वो सभी उम्मीदवार शामिल होंगे जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हों। परीक्षा में उत्तीन होने के लिए राज्य के बाहरी परीक्षार्थियों को 60 प्रतिशत नंबर और राज्य के आरक्षित वर्ग के लिए ये 55 प्रतिशत नंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *