ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: Apple ने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित स्टीव जॉब्स थियेटर में iPhone 11 सीरीज के तहत तीन iPhone लॉन्च किये हैं। इस साल के तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए। इनमें से सबसे किफायती मॉडल iPhone 11 है। आईफोन 11 डुअल रियर कैमरा सेटअप और कंपनी के नए ए13 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है।
Introducing the new triple-camera system on iPhone 11 Pro. Pre-order on 9.13. Expand for more. pic.twitter.com/cPH86lZvcC
— Apple (@Apple) September 10, 2019
कंपनी ने आईफोन 11 के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। भारत में एप्पल आईफोन 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी। इस फोन का 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में मिलेगा और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के दाम भी सार्वजनिक हो गए हैं।
आईफोन 11 और आईफोन प्रो तीन वैरिएंट 64, 128 और 256GB में मिलेगा, जबकि आईफोन प्रो मैक्स 64, 256 और 512GB में आएगा। तीनों आईफोन की बुकिंग 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

