सीएम कैप्टन की केंद्र से अपील, अफगानिस्तान के सिखों की सुरक्षा यकीनी बनाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अफगानिस्तान में रह रहे सिखों की सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए हर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अफगानिस्तान में रह रहे सिखों की सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने की अपील की है। पंजाब सरकार की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर हाल ही में काबुल में हुए बम धमाके और इससे पहले अफगानिस्तान में सिखों पर हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में चिंता व्यक्त की है | कैप्टन ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि वह विदेश मामलों के मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों और अफगानिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को वहां बसे सिखों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए कहें |

captain amarinder singh

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि हिंसा से प्रभावित अफगानिस्तान के सिख परिवारों की सुरक्षा, राहत और पुर्नवास के उद्देश्य से विदेश मामलों के मंत्रालय के स्तर पर कदम उठाए जाने की जरूरत है | जिससे उनको न्याय यकीनी बनाया जा सके | उन्होंने कहा कि साल 2012 में अफगानिस्तान से आकर लुधियाना में करीब 40 परिवार बसे थे जिनमें से 20 वापिस चले गए जबकि बाकी अभी भी लुधियाना में हैं | उन्होंने कहा कि इन परिवारों से संबंधित मुद्दे प्राथमिकता के आधार पर देखे जाने की जरूरत है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *