ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म इंडस्ट्री के स्टार शाहरूख खान को लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने बड़ा बयान दिया है। अनुपम ने कहा है कि अब उनकी शाहरुख खान से बातचीत नहीं है। एक इंडरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, दोनों के बीच कभी सोशल मीडिया पर भले सवाल-जवाब हो जाता है, कि लेकिन निजी तौर पर इन दोनों की बात हुए काफी समय हो गया है।

आपको बता दें, साल 1995 की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरूख खान और अनुपम खेर ने बाप बेटे का रोल किया था। इस जोड़ी को लोग आज तक पसंद करे हैं। इस फिल्म की जब भी बात होती है तो, बाप-बेेटे की जोड़़ी को सबसे पहले याद किय जाता है। लेकिन आज आलम यह है कि, दोनों एक दूसरे से बात करने से बचते हैं।
अनुपम खेर का कहना है कि, ऐसे बहुत से फिल्म स्टार हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। लेकिन वे उनसे मिल नहीं पाते। उन्हें मौका ही नहीं मिलता कि उन बॉलीवुड स्टारों से मिल सके।

