समझौता ब्लास्ट मामले में एक और नया मोड़, एक और पीड़ित अनिल सामी आया सामने

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में समझौता ब्लास्ट मामले में एक और नया मोड़ सामने आया | समझौता ब्लास्ट का पीड़ित एक और पाकिस्तानी नागरिक अनिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में समझौता ब्लास्ट मामले में एक और नया मोड़ सामने आया | समझौता ब्लास्ट का पीड़ित एक और पाकिस्तानी नागरिक अनिल सामी सामने आया है | पीड़ित ने कहा कि वो इस ब्लास्ट में हो अपंग हो गया था और उसके पिता और भाई इस ब्लास्ट की भेंट चढ़ गए थे | पीड़ित ने न्याय के लिए वकील के जरिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई | पीड़ित अनिल का अपील का एक वीडियो भी सामने आया और ये वीडियो अधिवक्ता मोमिन मलिक के जरिए मीडिया तक पहुंचा |

पीड़ित ने कहा कि अधिवक्ता मोमिन पिछले 10 साल से मेरा केस लड़ रहे हैं | एडवोकेट मोमिन मलिक ने केस लड़ इंडियन गवर्नमेंट से गुजर-बसर के लिए 18 लाख का मुआवजा भी दिलाया था | साथ ही पीड़ित ने कहा कि उसने ब्लास्ट के आरोपियों को देखा था और वो उन्हें पहचान भी सकता है | एडवोकेट मोमिन मलिक इस नई याचिका को एनआईए कोर्ट में दोपहर बाद भी लगा सकते हैं | अभी पंचकूला कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है |

Watch Video

https://youtu.be/5mqSdgI7fsY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *