ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में इनेलो के नेता और ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मीटिंग की | लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि इन चुनावों में एनडीए और यूपीए किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा | उन्होंने कहा कि इनेलो के द्वारा किसको समर्थन दिया जाना है | ये मौके की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा |
साथ ही कहा कि जो लोग इनेलो को कमजोर बता रहे हैं वो खुद कमजोर है तो वही छोटूराम का नाती कहने वाले वीरेंद्र सिहं भी टिप्पणी को लेकर नही उठा रहें हैं आवाज | इतना ही नही उन्होने वीरेंद्र सिंह को कमजोर नेता कहते हुए बस यात्रा पर भी बयान दिया साथ ही कांग्रेस की बस यात्रा को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बस की पिछली खिड़की पर ताला लगा रखा है | ताकि कांग्रेसी बस से उतर कर भाग ना जाए |
Watch Video
