ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रदेश के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया है | बीते दिन प्रियंका गांधी ने अंबाला में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी |
जिसपर पलटवार करते हुए अनिल विज ने प्रियंका गांधी के भाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दुर्योधन बताते हुए कहा कि, जैसे महाभारत में दुर्योधन ने सारा परिवार खत्म कर दिया था, ठीक उसी तरह कांग्रेस में राहुल गांधी ने पूरी कांग्रेस पार्टी को ही खत्म कर दिया है | उन्होने कहा कि, भाई-बहन दोनों को हिंदुस्तान की संस्कृति का ज्ञान नहीं है |
Watch Video
https://youtu.be/TrXvtuWPorY
