ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मनु भाकर के ट्वीट से गुस्साए खेल मंत्री अनिल विज ने देश की गोल्डन गर्ल को नसीहत दे डाली है | अनिल विज ने मनु भाकर को राजनीति और राजनीतिज्ञों से दूर रहने को कहा है | खेल मंत्री ने मनु भाकर की ओर के उठाए गए मुद्दे को बेवजह का मुद्दा बताया है |
उनका कहना है कि, मनु भाकर को पब्लिक डोमेन में जाने से पहले खेल विभाग के उच्च अधिकारियों से इनामी राशि को लेकर जानकारी लेनी चाहिए थी | विज ने मनु भाकर की ओर से उन पर उठाए गए सवालों को लेकर माफी मांगने को कहा है ।
Watch Video
