ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले गृह मंत्री अनिल विज का फिर से हंटर चला है। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने भ्रष्टाचार के मामले में अंबाला छावनी नगर परिषद के जेई कपिल कुमार को सस्पेंड किया है।
बताया जा रहा है कि दशहरा ग्राउंड की दीवार 7 खुट की जगह 5 फुट बनाने को लेकर भ्रष्टाचार हुआ, जिस पर कड़ा एक्शन लेते हुए विज ने जेई को सस्पेंड किया है। दरअसल, कुछ ही समय पहले इस संबंध में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज को शिकायत की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच की गई और अब विज ने नगर परिषद के जेई को सस्पेंड कर दिया है।

