ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृह राज्य मंत्री अनिल विज ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि, सोनिया गांधी ने इटली से आकर भारत की नागरिकता ली और अब पड़ोसी राज्यों में गुमनामी की जिंदगी जीने वालों का वो विरोध कर रही हैं।
अनिल विज ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देश को बांटने का आरोप लगाया है, विज ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा किया था। वही ओवैसी के दिए बयान पर अनिल विज बोले कि भाजपा ने कभी धर्म की राजनीति नहीं की, लोगों को बांटने का काम तो कांग्रेस करती है। कांग्रेस ने देश का बंटवारा धर्म के नाम पर किया और 10 लाख लोगों का कत्ले आम करवाया जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है।

