कुलदीप बिश्नोई के निजी सचिव की हत्या या आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कल ही आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के कद्दावर नेता कुलदीप बिश्नोई की 150 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कल ही आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के कद्दावर नेता कुलदीप बिश्नोई की 150 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था और उसके बाद जो हुआ वो बेहद ही सोचने वाला मुद्दा है। कुलदीप बिश्नोई के निजी सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है।

कहा जा रहा है कि ये एक सुसाइड है, लेकिन मंत्री अनिल विज ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। अनिल ने बताया है कि कुलदीप बिश्नोई का सचिव ही उनकी पूरी संपत्ति की देख रेख करता था, तो हो सकता है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी हो, इसलिए इस मामले में सीबीआई की जांच बेहद जरूरी है।

 

 

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *