‘पीएम से बात करने के लिए सुरजेवाला को लेने होंगे कई जन्म’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की खुली चुनौती देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला को स्वास्थ्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की खुली चुनौती देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खरी-खरी सुनाई है। सुरजेवाला के साथ विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा पर भी तंज कसा।

VIJ ON SURJEWALA

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के स्तर को लेकर कई सवाल खड़े किए है। सुरजेवाला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देने के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि मोदी के सामने सुरजेवाला का कोई लेवल ही नहीं है। विज ने कहा कि सुरजेवाला को अपने को लेकर गलतफहमी हो गई है। प्रधानमंत्री से बात करने के लिए अभी सुरजेवाला को कई जन्म लेने होंगे।

ANIL VIJ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच चल रहे सियासी घमासान पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा कि ये दोनों अपने आप को एक-दूसरे से अव्वल बताने की कोशिश करते हुए बुरी तरह से लड़ रहे है। एक बस पर चढ़ा हुआ है, तो दूसरा साइकिल चला रहा है। पता नहीं कब कोई एक-दूसरे के नीचे न आ जाए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को खरी खरी सुनाकर राजनीति जगत में एक और बहस की और इशारा कर दिया। विज के बयान के बाद देखना होगा कि कांग्रेस की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *