ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू पर एकबार फिर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने, कतारपुर कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर इसे एक अच्छा कदम बताया है। विज ने कहा है कि, कतारपुर कॉरिडोर का खुलना एक अच्छा कदम है।
करतारपुर जाकर नवजोत सिंह सिद्धू @sherryontopp ने गुरु नानक जी का कम और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान @MinesterKhan का गुणगान ज्यादा किया है । भारत को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नही छौड़ी । बयान के लिए देश व सिख समाज से माफी मांगे सिद्धू।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) November 11, 2019
वहीं सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि, करतारपुर जाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरु नानक जी का कम और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गुणगान ज्यादा किया है। भारत को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने बयान के लिए देश व सिख समाज से माफी मांगे सिद्धू।
