बीजेपी हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार, चाहे करवा लो कल, हम हैं तैयार- अनिल विज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। आज चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। आज चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी गई है कि 21 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री अनिल विज का भी बयान सामने आया है। अनिल विज ने कहा है कि बीजेपी तारीखों का ही इंतजार कर रही थी और हम पूरे तरीके से तैयार हैं, चाहें कल ही चुनाव करवा लिए जाएं।

anil vij

अनिल विज ने कहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता बैरक में नहीं जाते, वे हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार हैं। बता दें कि 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नीतजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। बीजेपी ने चुनाव के लिए लगातार प्रचार- प्रसार किए हैं और 75 पार के नारे के साथ सत्ता पाने की भी बात पार्टी की तरफ से कही गई है। सभी की निगाहें अब हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर ही टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *