ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगों को लेकर लगातार आंगनवाड़ी वर्कर्स संघर्ष कर रही है। अपने संघर्ष के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स ने अपने खुन से लिखी चिट्ठी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंचाई थी। पर जब उनके संघर्ष को कोई मार्ग नहीं मिला तो उन्होने कैप्टन अमरिंदर सिंह तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक अलग तरीका निकाला है।
सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी वर्कर्स अपने खून से लिखी चिट्ठी को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम को देंगी। सूत्रों का कहना है कि आंगनवाड़ी वर्कर्स के पास अरूसा आलम अपनी मांगों के लिए एक आखिरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से आंगनवाड़ी वर्कर्स लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कैबनिट मंत्री के भरोसा दिलाए जाने के बाद भी जब उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्होने अरूसा आलम तक अपनी फरियाद पहुंचाने का फैसला किया है।


