FARIDABAD में चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर धू-धू कर जली, दोनों युवकों ने स्कूटर सो कूदकर बचाई जान

फरीदाबाद, 14  जुलाई फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटर पर सवार दो…

फरीदाबाद
फरीदाबाद, 14  जुलाई

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटर पर सवार दो युवक बाजार से घर लौट रहे थे। सेहतपुर-अगवानपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने स्कूटर से पहले तेज आवाज आई, फिर धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते स्कूटर आग का गोला बन गया।

दोनों युवकों ने समय रहते स्कूटर छोड़ दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान बैटरी में कई छोटे-छोटे विस्फोट भी हुए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अन्य खबरें जानें –

NUH में बीच सडक पर थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर आजमाई जा रही थी ताकत, वीडियो हुआ वायरल , पुलिस ने जब्त किए वाहन, चालकों को भी लिया हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *