Jammu-Kashmir IED:
जम्मू-कश्मीर के सफापोरा-गांदरबल रोड पर तब हड़कंप मच गया। जवानों ने समय रहते गांदरबल के सफापोरा सड़क पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। आईईडी को निष्क्रिय (Jammu -Kashmir IED) किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।
आईईडी किया निष्क्रिय-
सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। उन्होंने बताया कि गांदरबल-सफापोरा सड़क पर एक संदिग्ध आईईडी का पता चला है। सुरक्षाबलों ने तुरंत सड़क पर यातायात को रोक दिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय किया। उन्होंने कहा कि वीआईपी, सुरक्षाबलों, स्थानीय पुलिस और सेना को आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। काफिलों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगा रहे हैं।



