Freadabad Encounter: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मार आरोपी को किया काबू

Freadabad Crime Branch Encounter: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मार आरोपी को किया काबू फरीदाबाद में…

Freadabad Encounter: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मार आरोपी को किया काबू

Freadabad Crime Branch Encounter:

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मार आरोपी को किया काबू

फरीदाबाद में मंगलवार शाम क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान मोनू गुर्जर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के सेंट्रल थाना में हथियार से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था।

जब पुलिस टीम बरामदगी की कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक मौका पाकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर दी। पुलिस द्वारा रुकने की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी नहीं रुका और फरार होने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। हालात को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत काबू में ले लिया। घायल आरोपी को मौके से सिविल अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Uttar Pradesh Budget: उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया दूसरे कार्यकाल का अखिरी बजट पेश, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, महिला छात्रावास जानिए क्या है योगी बजट की खास चीजें?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *