लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमेरिका के वाशिंगटन के ड्यूपॉन्ट के पास अपनी पहली यात्रा में एमट्रैक पैसेंजर सोमवार की सुबह पटरी से उतर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 77 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
चश्मदीदों के मुताबिक यह ट्रेन पटरी से उतर कर कई कारों और ट्रकों को टक्कर मारते हादसे का शिकार हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार कई लोग हताहत हुए हैं। लेकिन सड़क पर मौजूद गाड़ियों में सवार यात्री सुरक्षित हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हादसे पर दु:ख जताया है।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ड्यूपॉन्ट, वाशिंगटन में ट्रेन दुर्घटना में शिकार सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम इस हादसे पर व्हाइट हाउस से नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस द्धारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



