ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी का सफर करने वाले लोगों को दो हफ्ते तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलने वाली गांड़ियां को आज से रद्द कर दिया गया है।
जिस कारण कई ट्रेनों को अमृतसर स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी अनुसार अमृतसर रेलवे स्टेशन परइलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा करने के लिए किया गया है। करीब दो हफ्तों के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन की आवाजाई को बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सवारियों वाली गाड़ियों के साथ साथ माल गाड़ियों की आवाजाई को भी बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर किए जाने वाले काम को दो हिस्सों में बांटा गया है जिसमें 19 जुलाई से 24 जुलाई और 25 जुलाई से 31 जुलाई तक का समय रखा गया है।


