अमृतसर: अब बच्चा पैदा होने के तुरंत बाद मिल रहा आधार कार्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में अाधार कार्ड अब बहुत जरूरी हो गया है, हर काम के लिए अब अाधार कार्ड का होना अावश्यक है। इसलिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में अाधार कार्ड अब बहुत जरूरी हो गया है, हर काम के लिए अब अाधार कार्ड का होना अावश्यक है। इसलिए जब एक बच्चे का जन्म होता है तो उस बच्चे को स्कूल भेजने से पहले अाधार कार्ड बना दिया जाता है। लेकिन बच्चे के पैदा होते ही माँ बाप के हाथ में बच्चे का आधार कार्ड थमा दिया जाता है यह हो रहा है अमृतसर के जलियांवाला बाग़ मेमोरियल अस्पताल।  जिसे सिविल अस्पताल भी कहा जाता है। साफ़ सफाई और आम जनता को बेहद गुणकारी सेवाएं देने के लिए कई प्रतिष्ठित इनाम हासिल कर चूका है और अब पैदा होते ही बच्चे को आधार कार्ड मुहैया करवा देना , एक नया  आयाम जुड़ गया है। हस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर, डाक्टर चरणजीत ने बताया के इस सेवा के लिए अस्पताल में बाकायदा तौर पर मशीने लगाई गयी है और स्टाफ को ट्रेनिंग दी गयी है. उन्होंने बताया के पैदा हुए बच्चे के माँ – बाप के आधार कार्ड के आधार पर नया आधार क्रमांक जारी किया जाता है !

Watch Video

https://youtu.be/7A8YtneEBF8

Jallianwala Bagh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *