अमृतसर: सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस पर पाठी से मारपीट का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु की नगरी अमृतसर में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है | पुलिस पर आरोप लगा है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु की नगरी अमृतसर में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है | पुलिस पर आरोप लगा है कि पुलिस ने अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर तूत साहिब गुरुद्वारा के पास श्री दरबार साहिब के पाठी के साथ मारपीट की पुलिस के सामने हुई गुंडागर्दी की वीडियो भी वायरल हुई है। पाठी के साथ मारपीट करनेवाला पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।

मारपीट के दौरान श्री दरबार साहिब के पाठी को घसीटा गया और उनकी पगड़ी तक उछाल दी गई। यह सारा विवाद गली में कार पार्किंग को लेकर हुआ था। घायल पाठी जसबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, कि  पुलिस वाले ने अपने मकान के पिछले तरफ कानूनी ढंग से गेट निकल रखा है, जिससे उन्हें परेशानी का समना करना पड़ता है, उसे समझने के वावजूद वह पहले भी झगड़ा कर चुका है और गली में सभी को गाली गलौच करता रहता है, उन्होंने ने कहा, कि पुलिस भी  उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती और नगर निगम को भी गेट के लिए जानकारी देने के वावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही, उन्होंने प्रशासन से इन्साफ की गुहार लगाई है।

 सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

पुलिस पर पाठी से मारपीट का आरोप

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पाठी ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Watch Video

https://youtu.be/VINRVoAD1-A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *